रावतभाटा: रावतभाटा में बंद दुकान में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में कई दुकानों को चपेट में लिया, इलाके में मचा हड़कंप
विजय सिंह ने रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि रावतभाटा शहर के एनटीसी चौराहे के पास एक बंद पड़ी इलेक्ट्रॉनिक एसी रिपेयर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की जूस की दुकान व हेयर सैलून को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन