इंदौर: शहर में ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा के रूट किए तय, यातायात होगा व्यवस्थित
Indore, Indore | Jan 8, 2026 डीसीपी यातायात आनंद कलादगी ने गुरुवार 5 बजे बताया कि यह फैसला शहर की यातायात गति बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हो गया था।उनके अनुसार, इन संकरे और भीड़भाड़ वाले सात मार्गों पर ई-रिक्शा बड़े वाहनों की आवाजाही में बाधा बनते हैं,साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। प्रशासन ने ई-रिक्शा संघों से चर्चा कर वैकल्पिक रूट भी सुझाए हैं