मुंगेर: रायसर मोहल्ले में बिजली तार चोरी का अनोखा मामला, नकाबपोश चोर CCTV में कैद
Munger, Munger | Feb 4, 2026 मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायसर मोहल्ले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां अज्ञात नकाबपोश चोर घरों के बाहर लगे बिजली के तारों को काटकर चोरी कर रहे हैं। अब इस चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह रात के अंधेरे में नकाबपोश चोर तार काटकर बोरे में भरते हैं और मौके से फरार हो