शाहजहांपुर में एक महिला की चलती बाइक से गिरने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को पुवायां क्षेत्र में हुई, जब 58 वर्षीय माया देवी अपने बेटे के साथ तिलक समारोह से घर लौट रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान पुवायां थाना क्षेत्र के आवां दुगाईयां गांव निवासी माया देवी के रूप में हुई है।