कैराना: कांधला के गढ़ीदौलत गांव में पत्नी और दो बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत की गई कार्रवाई
शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी फारूक की पत्नी और दो बेटियों के लापता होने की सूचना माह दिसंबर 2025 को पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर फारूक को हिरासत में लिया था। आरोपी फारूक की निशानदेही पर उसके ही घर के आंगन में खुदाई कराई गई थी, जहां गड्ढे के अंदर दबाए गए पत्नी और दोनों बेटियों के शव बरामद कर लिए गए थे।