चूरू की कोतवाली पुलिस ने थार गाड़ी धोखाधड़ी से चोरी व बन्द मकान में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भिजवा दिया है। इससे पहले पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों का पैदल जुलूस निकालकर सख्त संदेश भी दिया गया था। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पहला मामला बंद मकान में चोरी से जुड़ा है।