बहराइच: सहसलमपुर चौराहे के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
हुजूरपुर थाने के बहराइच कर्नेलगंज मार्ग के सहसलमपुर चौराहे के पास चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार देहात कोतवाली के बैकुंठा के मजरे सुखनदिया निवासी तिलई पुत्र बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल लाते समय। उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।