बहराइच: बहादुरपुर निवासी पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाया, माता-पिता के हत्यारे ने सजा सुनाई जाने के बाद उसे भी दी धमकी
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहादुरपुर निवासी अशरफ ने मंगलवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि उसके माता-पिता की वर्ष 2022 में तीन हत्यारोपितो ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में सोमवार को एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने तीनों आरोपितों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपियों ने उसे भी जान माल की धमकी दी है।