बहराइच: बहराइच पहुंचे सुभाषपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पूर्व की सरकारों पर किया हमला, कहा- सुहेलदेव के नाम पर लगना चाहिए मेला
मंगलवार को बहराइच पहुंचे सुभाष पर राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर आयोजित होने वाले सालाना जेठ मेल को लेकर पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेला लगना चाहिए या नहीं यह सरकार तय करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि मेला महाराजा सुहेलदेव के नाम पर, डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर, अशफाक उल्ला खान के नाम पर लगना चाहिए।