करह धाम आश्रम पटिया वाले बाबा पर सोमवार से सियपिय मिलन समारोह का आयोजन शुरू किया जाएगा ,जो कि करीब सात दिन तक चलेगा। जिसमें देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है ।बता दें कि भजन कीर्तन, प्रवचन सत्संग और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन ने भी भुगतान इंतजाम कर लिए गए हैं।