टिकारी: पीटीसी बना महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन, रोमांचक मुकाबले में टेकारी टाइगर्स को हराया
Tikari, Gaya | Apr 27, 2026 महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पीटीसी और टेकारी टाइगर्स के बीच सोमवार दोपहर खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टेकारी टाइगर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीटीसी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।