बदायूं: कछला राधेलाल इंटर कॉलेज के पास टैम्पो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में टैम्पो चालक की मौत, बाइक सवार घायल
Budaun, Budaun | Jul 28, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाईवे पर कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज के पास टैम्पो व बाइक की जबरदस्त भिडंत में टैम्पो चला रहे थाना मुजरिया क्षेत्र के रसूला गांव के रहने वाले महावीर पुत्र रामेश्वर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा कछला के वार्ड नम्बर 10 के रहने वाला गोपाल पुत्र नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।