सागर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में फिरदौस कुरैशी को जिला महामंत्री बनाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इस नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले की जांच में फिरदौस कुरैशी का नारेबाजी से कोई संबंध नहीं पाया गया।