चित्तौड़गढ़: चंदेरिया में बिरला सीमेंट वर्क्स फैक्ट्री के बाहर श्रमिकों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर गेट पर ताला लगाकर किया प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़ में आज सोमवार को चंदेरीया थाना क्षेत्र में स्थित बिड़ला सीमेंट वर्क्स फैक्ट्री के बाहर मजदूरों ने ताला लगाकर विरोध किया है। श्रमिकों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। श्रमिकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक वह फैक्ट्री में प्लांट को शुरू नहीं होने देंगे।