परासिया के वार्ड क्रमांक 13 बांध मोहल्ला में मयूर वन के गेट पर पागल सांड ने गुरुवार को दिन भर आतंक मचाया। कई लोगों को सांड ने मारा। मयूर वन के चौकीदार अजायबराव पवार को मयूर वन के मैदान में पटक दिया। उन्हें गंभीर चोट आई। शाम पांच बजे परासिया नगर पालिका की टीम ने सांड को मशक्कत के बाद पकड लिया।