कुडू: कुडू के ओपा गांव में ब्रह्म विद्या सत्संग आयोजित, सेवा, साधना और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का दिया संदेश।
Kuru, Lohardaga | Jun 30, 2026 कुडू प्रखंड क्षेत्र के ओपा गांव में मंगलवार अपराह्न लगभग 3 बजे ब्रह्म विद्या सत्संग श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। सत्संग का आरंभ मंगल गान, प्रार्थना एवं स्वर्वेद पाठ से हुआ। इसके बाद प्रखंड पत्रिका प्रभारी महावीर प्रजापति ने भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।