जसवंतनगर: ग्राम बलैयापुर में किसान की भूमि पर दबँगो ने किया अवैध कब्जा, पीड़ित किसान मनोज बाबू ने डीएम से की शिकायत
मनोज बाबू पुत्र स्व. रामनाथ ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपनी निजी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल व मंडलायुक्त को भी शिकायत भेजी है। मनोज बाबू का आरोप है कि गांव के दबंगों ने लंबे समय से जमीन पर कब्जा कर रखा है। कब्जे के कारण खेती नहीं हो पा रही है। शिकायत में उन्होंने चकबंदी लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।