लोहंडीगुडा: धाराऊर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन, विधायक विनायक गोयल रहे शामिल, मितानिन दीदियों को किया गया सम्मानित
लोहण्डीगुड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराऊर (आम बगीचा) में आज स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (VHNSC) द्वारा किया गया था।