नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में राणा सिंह मेमोरियल सिख इंटर कॉलेज में विज्ञान व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव खण्साल कला स्थित राणा सिंह मेमोरियल सिख इंटर कॉलेज में आज विज्ञान और रचनात्मकता का अनोखा संगम देखने को मिला। कॉलेज में आयोजित शानदार साइंस एक्ज़ीबिशन में बच्चों ने ऐसे-ऐसे प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए कि देखने वाले दंग रह गए। माता-पिता हों, अध्यापक या स्कूल के फाउंडर—हर किसी ने बच्चों की मेहनत और हुनर की जमकर सराहना की।