नौगावां सादात: संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसी विवाहिता की अस्पताल में मौत, पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस
घरेलू क्लेश के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में झुलसी विवाहिता निशा परवीन की मंगलवार देर रात मौत हो गई। उसका उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। इस मामले में पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना व कस्बा नौगावां सादात के मुहल्ला अलीनगर निवासी पिकअप चालक अकबर उर्फ मोनू की पत्नी निशा परवीन शनिवार दोपहर घरेलू क्लेश के बाद।