सारठ: बगडबरा से हिरासत में लिए गए 2 साइबर आरोपी, घंटों पूछताछ के बाद भेजे गए साइबर थाना, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
एसपी के निर्देश पर बगडबरा गांव में छापेमारी कर हिरासत में लिए 2 साइबर आरोपी को मंगलवार शाम 4 बजे देवघर साइबर थाने भेजा। बताया कि प्रतिबिंब एप के लोकेशन पर बीते सोमवार की शाम दिलखुश अंसारी व लालू अंसारी को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ किया व मोबाइल खंगालने पर साइबर ठगी के कई साक्ष्य मिले हैं और दोनों आरोपियों ने भी साइबर ठगी में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है।