पीएम श्री इन्द्रमणि शारदा बालिका विद्यालय, तारानगर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर विद्यालय की होनहार बालिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा,आत्मविश्वास और संस्कार देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।