मिश्रिख: पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या के अवसर पर नैमिषारण्य धाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब
जनपद के नैमिषारण्य क्षेत्र में पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या के अवसर पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा बताया जा रहा है देश भर के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नैमिष धाम में दर्शन के लिए पहुंचे थे इस दौरान श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती नदी में स्नान किया जिसके बाद मां ललिता देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए मानव कल्याण की कामना की है।