गिरिडीह: गिरिडीह कोर्ट के बाहर प्रेमी युगल को लेकर दो पक्षों में हंगामा, जबरन शादी के बाद कोर्ट मैरेज का विरोध
गिरिडीह कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार को 4 बजे को प्रेमी युगल के मामले को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार राजधनवार थाना क्षेत्र में बीती रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जहां ग्रामीणों व युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़कर जबरन शादी करा दी। इसके बाद युवती के परिजन कोर्ट मैरेज के लिए दोनों को गिरिडीह कोर्ट ले आए।