15 हजार रिश्वत लेते चंदवारा थाना के दरोगा गिरफ्तार। हजारीबाग एसीबी की टीम ने कोडरमा के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिली थी कि एक मामले में राहत देने के बदले एक लाख रुपये की मांग की गई थी। जाल बिछाकर एसीबी ने दरोगा को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।