धामपुर: नहटौर के संगम सरोवर बैंकेट हॉल के पास जेसीबी की चपेट में सांप की मौत, सर्पमित्र ने कराया अंतिम संस्कार
नहटौर के नूरपुर मार्ग पर स्थित संगम सरोवर बैंकेट हॉल के पास एक धामन प्रजाति के सांप की मौत हो गई।यह घटना निर्माण कार्य के दौरान हुई, जब जेसीबी मशीन से ईंटें हटाई जा रही थीं। ईंटों के ढेर के बीच छिपा धामन प्रजाति का सांप जेसीबी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।रविवार की सांय करीब पांच बजे जानकारी मिली।