महेश्वर (खरगोन)। बरगी डैम क्रूज हादसे में जबलपुर जिला अदालत की सख्त टिप्पणी के बाद अब महेश्वर में भी नाव संचालन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अदालत ने हादसे को “गंभीर आपराधिक लापरवाही” मानते हुए चालक और क्रू पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि चालक को खतरे की जानकारी होने के बावजूद उसने पर्यटकों को डूबता छोड़ खुद की जान बचाई