बरेली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना बारादरी पुलिस ने फतेहगंज पूर्वी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इलाके में दहशत फैलाने के साथ-साथ पुलिस से बदतमीजी पर भी उतर आया था। 24 दिसंबर को दोपहर करीब पौने बारह बजे चौकी प्रभारी जगतपुर पुलिस टीम के साथ