गाज़ीपुर: UPCA का दो दिवसीय ‘स्पीड हंट’ कैंप का शुभारंभ एसपी ने किया, कैंप में AI तकनीक से BCCI खोज रहा है फ़ास्ट बॉलर
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा ग्रामीण अंचल की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय "स्पीड हंट" शिविर का शुभारंभ शनिवार को गाजीपुर में हुआ।शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने फीता काटकर एवं कबूतर उड़ाकर किया।इस अवसर पर यूपीसीए के सदस्य,आयोजक गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिका...