बेंगाबाद: बेरगी मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में तीन छात्र घायल, समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल और कराया इलाज।
गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित बेरगी मोड़ के समीप बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव निवासी 18 वर्षीय कर्ण मंडल, 18 वर्षीय सिकंदर मंडल एवं 19 वर्षीय सूरज मंडल के रूप में हुई है।