अगर आपका मोबाइल गुम हो गया है, तो मायूस मत होइए! पन्ना पुलिस की 'साइबर स्ट्राइक' ने वो कर दिखाया है जो किसी चमत्कार से कम नहीं। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कुशल मार्गदर्शन में पन्ना पुलिस ने 86.02% रिकवरी रेट के साथ पूरे मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है।