उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई झमाझम बारिश, किसानों को पहुंचा फायदा
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से किसानों को फायदा पहुंचा है। खेत-खलिहानों में बारिश का पानी भर गया है। जिससे किसान काफी खुश है। सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े 4 बजे तक बारिश हो रही थी।