जशपुर: जशपुर जिले के नीमगांव ने जल संरक्षण का मॉडल बनाया, 2587 कंटूर ट्रेंच और दर्जनों संरचनाओं से बढ़ा भू-जल स्तर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नीमगांव में जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल की गई है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से गुरुवार की दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा और जनभागीदारी के माध्यम से गांव में जल संरक्षण संबंधी विभिन्न