बदायूं: बिसौली कस्बे के जूनियर स्कूल के निकट बुलेट मोटरसाइकिल ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Apr 6, 2026 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के बिसौली कस्बे के जूनियर स्कूल के निकट बुलेट मोटरसाइकिल ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार सुनील पुत्र मोर सिंह, सुरेंद्र पुत्र नेकराम निवासी पिंदारा गांव थाना बिसौली घायल हो गए। वहीं बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार भी घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।