रफीगंज ओबरा पथ के बहादुरपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला समेत दो घायल हो गए। घायल की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर चरकावां निवासी 50 वर्षीय अहमद अली एवं इसी गांव के जुगेश्वर दास के 35 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है। बुधवार संध्या 5बजे घायल अहमद अली ने बताया कि बाराही बाजार से लौटने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई थी।