बारा: इरादतगंज रसगुल्ला मंडी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Bara, Allahabad | Feb 24, 2025 घटना प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इरादतगंज रसगुल्ला मंडी के पास की है,जहां पर बीते कल देर रात्रि को अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,परिजनों द्वारा नजदीक के अस्पताल ले जाया गया,जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है,घायल व्यक्ति घूरपुर थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव का रहने वाला है।