बारा: महाशिवरात्रि स्नान के चलते यमुनापार क्षेत्र में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, वाहनों की लगी लंबी कतार
Bara, Allahabad | Feb 21, 2025 प्रयागराज के संगम तट पर चल रहे महाकुंभ मेले में आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का आखिरी स्नान पर्व है,ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट की ओर निकल पड़े हैं,दक्षिण भारत की ओर से आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है, हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार व्यवस्थाएं की जा रही है,ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो।