शामली: सीएचसी शामली में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में विधायक बने मुख्य अतिथि
Shamli, Shamli | Jun 24, 2026 बुधवार को CHC शामली पर महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रसन्न चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवजात कन्याओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान और सकारात्मकता को प्रोत्साहन देना है।