माखन नगर: माखननगर में निर्माणाधीन जनपद पंचायत भवन का विधायक ने किया औचक निरीक्षण
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 25, 2026
गुरुवार को विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने माखननगर में निर्माणाधीन जनपद पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली और मौके पर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया।