आज मंगलवार को करीब 11 बजे सदर अस्पताल से पांच दिवसीय पोलियो अभियान की शुरुआत एसीएमओ डॉ एसएन झा ने किया। जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों मे 05 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत किया गया।यह अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा। जिले के 6.49 लाख बच्चों को घर-घर पहुंचकर पिलाई जाएगी।