शामली: शामली के गोहरपुर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Mar 27, 2026 गुरूवार की देर रात करीब 11 बजे शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 25 मार्च को शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गोहरपुर में बाबरी क्षेत्र के गांव खानपुर तलवा माजरा निवासी अभि की गोली मारकर हत्या हुई थी। हत्या की वारदात में वांछित 2 मुख्य अभियुक्तों के रूप में पुलिस ने गांव कुरमाली निवासी शिवा और गौरव नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।