ठाकुरद्वारा: ग्राम फरीदनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की हुई मौत, महिला ने की थी फांसी लगाने की कोशिश
संदिग्ध हालात में महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम ठाकुरद्वारा, के ग्राम फरीदनगर गांव की एक महिला आरती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसने तीन दिन पहले फांसी लगाने की कोशिश की थी। हालत बिगड़ने पर उसे पहले काशीपुर और फिर देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।