ठाकुरद्वारा: गांव पीपलसाना में चोरों ने लाखों के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ, एसपी देहात ने दी जानकारी
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना में चोरों ने एक परिवार की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चुराकर ले गए। पीड़ित इम्तियाज पुत्र इख्तियार हुसैन ने थाने में मंगलवार दोपहर को लिखित में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।