मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंड ग्वालियर रोड पर बाराहेड के पास बुधवार को लगभग रात 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार देवेन्द्र बंजारा एवं वकील बंजारा नामक युवक घायल हो गए।जिन्हें डायल 112 की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया।