पूरनपुर: कढैर चौरा में दो बाइकों की भिड़ंत में कांवड़ियों सहित पांच लोग घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी शशांक पुत्र दिनेश गांव के ही अवनीश और वैभव शुक्ला के साथ कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। सभी ने धनाराघाट में शारदा नदी से जल भरा। इसके बाद सभी गोला के लिए रवाना हो गए। पूरनपुर खुटार हाईवे पर कढैर चौराहा के पास कावड़िया रास्ते में बाइक लेकर खड़े हो गए। तभी बाइकों की भिड़ंत हो गई। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।