पूरनपुर: प्रयागराज के करछना में हिंसा व दलितों पर अत्याचार के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में भाकपा माले ने प्रयागराज के करछना में हुई हिंसा के बाद दलितों पर किए जा रहे अत्याचार एवं एक तरफा कार्रवाई करते हुए 75 दलित आदिवासियों को पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इसी को लेकर भाकपा माले ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज पुलिस पर भेदवाव के तहत कार्रवाई करने और दबंग लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।