पूरनपुर: नगर की रहने वाली छात्रा का हुआ अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया उसकी नाबालिग बहन नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। छात्रा स्कूल ड्रेस में स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। छुट्टी के बाद भी छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा मामले में मुकदमा दर्ज