गुनौर: पन्ना कलेक्टर ने 50 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की
Gunnor, Panna | Nov 20, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने रात्रि मंगलवार को 9:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया की पन्ना कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त सुरेश कुमार ने एक प्रकरण में हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर योजना 2022 के तहत 50 हजार रूपए की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की है।