हिलसा: जूनियार पंचायत में 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, असामाजिक तत्वों पर आशंका
Hilsa, Nalanda | Apr 11, 2026 हिलसा (नालंदा): प्रखंड क्षेत्र के जूनियार पंचायत में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, लेक