बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में 24 घंटे तक लगातार कृष्ण रास लीला का आयोजन
चिड़ियावासा गांव में बुनकर समाज माकोद और चिड़ियावासा दोनों गावों के श्री कृष्ण रास लीला (संघ) मंडल द्वारा लगातार 24 घंटे तक रास लीला का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार रास लीला के दौरान विचित्र वेशभूषा धारण कर रास लीला मंडल द्वारा नाटक मंचन और विभिन्न प्रसंगो के माध्यम से 24 घंटे तक लगातार गायन, भजनों और कथा के विभिन्न प्रसंग सुनाये गए।